इकबाल हुसैन
महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने मंगलवार को शहरग्राम पंचायत के खैरिबाड़ी मे पुल निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया.शिलान्यास के मौक़े पर युवा नेत्री उपासना मरांडी,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,देबीधन टुडू प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू,उपाध्यक्ष रुहुल अमीन, जीप सदस्य सह झामुमो नेता समसून मुर्मू सहित अन्य शामिल हुए.ग्रामीणों ने विधायक को मला पहनाकर एवं गाना गाकर स्वागत किया.इस अवसर पर पुल निर्माण होते देख ग्रामीण काफ़ी ख़ुश दिखे. पुल की कुल लम्बाई 39 मीटर है एवं पुल की प्रक्कलित राशि 2 करोड़ 84 लाख 206 रुपये है.विधायक के प्रयास ने पुल निर्माण कार्य का आधारशीला रखा गया है. वही पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास के मौक़े पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने लोगो को अपने सम्बोधन मे कहा की इस पुल निर्माण के लिए मैंने बहुत प्रयास किया.अब जाकर इस पुल का शिलान्यास किया गया.इस क्षेत्र के लोगों के लिए आज खुशी का दिन है. मंगलाटोला और खैरिबाड़ी के बीच पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति करने के बाद आज शिलान्यास किया गया. जिससे यह पुल निर्माण होने से आसपास के लोगों को आने-जाने हेतु सुविधा होगी काफी लंबे समय से पुल निर्माण को लेकर मांग किया जा रहा था.जो आज बनने के लिए पूरा तैयार है.इस अवसर पर पप्पू अंसारी,पंचायत मुखिया सुजाता हेमब्रम,कालिदास सोरेन, राजू आंसरी, सुनील सहा,मजिबूर रहमान समेत झामुमो के सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे.






