विधायक प्रो.मरांडी पर भरोसा करते हुए सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता ने खुदूलाल भगत के नेतृत्व में थामा झामुमो का दामन।
सतनाम सिंह
पाकुडिया:- महेशपुर के लोकप्रिय विधायक सह स्टार प्रचारक प्रो. स्टीफन मरांडी ने पाकुडिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे राजमहल लोकसभा से झामुमो प्रत्याशी विजय हाँसदा के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसम्पर्क अभियान चलाकर राजमहल लोकसभा से इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्यासी विजय कुमार हांसदा को 1 जून 2024 को क्र.संख्या चार में तीर कमान पर बटन दबा कर विजय दिलाने को लेकर ग्रामीणों से अपील किया। जनसंपर्क के क्रम में खजुरडंगाल पंचायत के खुदूलाल भगत और मोसे हेम्ब्रम के नेतृत्व मे विधायक के समक्ष सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विचारधारा, महेशपुर विधायक के द्वारा क्षेत्र मे किया जा रहा विकास कार्य एवं मौजुदा झारखंड सरकार के द्वारा किया जा रहा जनहित कार्य से प्रेरित होकर झामुमो का दामन थामा। शामिल होने वालों मे मुख्य रूप से महाप्रसाद ठाकुर,मनेज ठाकुर,बाबुराय हेम्ब्रम,धर्मेद्र ठाकुर,भीम ठाकुर,रामकुमार भगत,दिपक भगत,श्रीप्रसाद ठाकुर,संतोष सोरेन,रामलाल लोहार,प्रदीप सोरेन,नगेन हेम्ब्रम,निर्मल हेम्ब्रम,अनिल हेम्ब्रम,शिवचरण राय,प्रमेश्वर राय सहित अन्य थे। सभी को विधायक श्री मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा आज से आपसब झामुमो परिवार के सदस्य है हरेक समय मैं आप लोगों के साथ खड़ा रहुंगा। आप सब अपने अपने पंचायत एवं बूथ पर ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए अपना शत प्रतिशत योगदान दें। यह चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई है और यह लड़ाई हमें हर हाल में जितनी है। झामुमो का आंदोलन का पुराना इतिहास रहा है। जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को आगे भी बरकरार रखना है। झामुमो के प्रत्याशी आप सभी के सहयोग व मेहनत से अपने पिछले जीत के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इस बार डेढ़ लाख मतों से जितने जा रहे है। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा ने किया। मौक़े पर वरिष्ठ शिबधन हेन्ब्रम,मुसुच मुखिया,जुगुन हाँसदा,सुबाषिनी मुर्मू,मनेजार हेम्ब्रम,पंचायत अध्यक्ष/ सचिव समेत सैकड़ो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।






