इकबाल हुसैन
महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने पाकुडिया के खाक्सा पंचायत के पितलगड़िया स्कूल मैदान में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” शिविर का उद्घाटन किया। इस शिविर में विधायक ने झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विधायक ने कई लाभुकों को चेक, जाति प्रमाण पत्र, स्वयं सहायता समूह प्रमाण पत्र, ट्राई साइकिल, और साइकिल वितरित किए। विधायक ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम लोगों को जानकारी का अभाव है, इसलिए “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। युवा नेत्री उपासना मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार ने गरीब और असहाय व्यक्तियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम की शुरुआत की है, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ मिल सके।








