Search

February 12, 2026 1:12 pm

नगर परिषद चुनाव से बदलेगा पाकुड़ का भविष्य, भ्रष्टाचार पर लगेगा ब्रेक, बाबूलाल मरांडी।

पाकुड़। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को भाजपा पाकुड़ का कार्यकर्ता सम्मेलन अपर्णा मार्केट कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू ने की। कार्यक्रम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नगर परिषद चुनाव सिर्फ एक पद का चुनाव नहीं, बल्कि पाकुड़ की दिशा और दशा तय करने वाला चुनाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में नगर परिषद में अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और जनविरोधी कार्यशैली के कारण आम जनता परेशान रही है। भाजपा नगर परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितकारी बनाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इस चुनाव को मिशन की तरह लड़ने का आह्वान किया। कहा कि मतदान के दिन हर बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ तैनात रहेंगे। बूथ समिति और सक्रिय कार्यकर्ताओं की संगठित मेहनत से एक-एक वोट भाजपा समर्थित प्रत्याशी संपा साहा के पक्ष में डलवाना लक्ष्य है।
मरांडी ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ से निकलती है और इसी ताकत के बल पर भाजपा यह चुनाव जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा की नीति-नीयत और पूर्व में नगर परिषद में संपा साहा द्वारा किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की। सम्मेलन में पूर्व विधायक दिनेश मारंडी, भाजपा समर्थित प्रत्याशी संपा साहा, चुनाव प्रभारी परितोष सोरेन, बबलू भगत, मीरा प्रवीण सिंह, अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, अमृत पांडेय, बलराम दुबे, शर्मिला रजक, नगर अध्यक्ष सोहन मंडल, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश भगत ने किया।

img 20260211 wa0019884143653097537233
img 20260211 wa00184656870757812879522

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर