विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी के प्रयास से झारखंड सरकार ने दी प्रशासनिक स्वीकृति, 1011.506 लाख की लागत से होगा निर्माण कार्य
इकबाल हुसैन
महेशपुर विधानसभा के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी के प्रयास से क्षेत्र के लोगों को दो महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कें मिलने जा रही हैं। झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंड में दो कच्ची और जर्जर ग्रामीण सड़कों के नवनिर्माण कार्य का प्रशासनिक स्वीकृति दिया है। महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा पंचायत भवन से नारगीटोला तक 3.350 किमी और पाकुड़िया प्रखंड के जटांग खाक्सा मोड़ से दोमुहानी होते हुए पलियादहा उर्स मेला आरईओ पथ तक 6.700 किमी ग्रामीण सड़क का नवनिर्माण कार्य होगा। दोनों योजनाओं का स्वीकृत्यादेश राशि 1011.506 लाख है। विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा कि यह दोनों सड़कें बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और इनका निर्माण हो जाने से दोनों प्रखंडों के दर्जनों गाँव एक दूसरे से जुड़ जाएंगे और सैकड़ों लोगों को प्रखंड मुख्यालय आना-जाना सुगम हो जाएगा। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। इन सड़कों का टेंडर प्रक्रिया जल्द ही प्रारम्भ होने वाली है। टेंडर होते ही इन कच्ची और जर्जर सड़क की निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगी। विधायक ने कहा कि यह दोनों बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है।





