Search

May 1, 2026 9:25 am

पाकुड़िया प्रखंड में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन,मुख्य अतिथि जिला परिषद् अध्यक्ष।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब सिहली महिशकट्टा ने विश्व कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर एक दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की 24 टीमों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा दिखाई।फाइनल मैच एफसी चिरुडीह और फसी कल्याणपुर के बीच खेला गया, जिसमें एफसी चिरुडीह ने विजय प्राप्त की। इस जीत के साथ ही एफसी चिरुडीह ने टूर्नामेंट का विजेता खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष महोदया जूली हेंब्रम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने विजेता टीम को एक बड़ा खस्सी और उप विजेता टीम को छोटा खस्सी देकर सम्मानित किया। जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने अपने संबोधन में कहा, “यह टूर्नामेंट हमारे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करता है। मैं आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब सिहली महिशकट्टा को इस आयोजन के लिए बधाई देती हूं। उन्होंने आगे कहा, “झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव के सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोगों को उठाना चाहिए। हमें अपने क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
इस टूर्नामेंट में क्लब के अध्यक्ष कीनू सोरेन, मुन्ना, सचिव स्टीफन हांसदा, संजय हांसदा, सलाहकार अशोक किस्कू, जेम्स नी मुर्मू आदि ने भाग लिया।आदिवासी स्पोर्टिंग क्लब सिहली महिशकट्टा के इस आयोजन ने क्षेत्र के युवाओं को एक साथ लाने और उनकी प्रतिभा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

img 20240917 wa00173017912529107579633

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!