भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने ग्रामीणों के साथ बिताई रात, सुनी ग्रामीणों की समस्या।
सरकार के उपर साधा जमकर निशाना।
प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी आदिवासी अधिकार यात्रा के दूसरे दिन लिट्टीपाड़ा के कुमार भांजा पहुंचे।उन्होंने पाकुड़ के महेशपुर से आदिवासी यात्रा प्रारंभ करते हुए लिट्टीपाड़ा पहुंचे।उसके बाद बाबूलाल मरांडी लिट्टीपाड़ा के सुदूरवर्ती इलाका कुमार भांजा में रात्रि विश्राम किया।कुमारभांजा में आदिवासी अधिकार यात्रा पर निकले बाबूलाल मरांडी का आदिवासी रीति रिवाज से जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही सभी लोग मंदर के थाप पर खूब थिरके।वहीं बाबूलाल मरांडी भी मंदार बजाते हुए नजर आए… इस दौरान दर्जनों लोग भाजपा का दामन थामा।प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मराड़ी एक बार फिर हेमंत सोरेन पर आदिवासी के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी होने के बावजूद हेमंत के जमीन पर मुख्यमंत्री अपने परिवार अपने चहेतो को पट्टा देने का काम किया हैं,जबकि आदिवासी के जमीन पर आदिवासी को ही पट्टा मिलना चाहिए था। हेमंत सोरेन जुमले बाजी की सरकार है। यहा की जनता को उन्होंने सिर्फ ठगने का काम किया है। इसका मुंह तोड़ जवाब आने वाले चुनाव में जनता देगी। और सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। और फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मौके पर बाबूधन मरांडी, दुर्गा मरांडी, दानिएल किस्कू,साहेब हांसदा, शिव चरण मालतो,अनिता मुर्मु, शिव प्रसाद पहाड़ियां सहित अन्य लोग उपस्थित थे।







