एस कुमार
कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के सभागार में गुरुवार को सीएससी संचालकों का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में 52 संचालकों ने भाग लिया. वही वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजय कुमार, मृदा वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने उपस्थित सीएससी संचालकों को बताया कि आज के दिनों में डिजिटल युग मे समान्य सेवा केंद्र के संचालकों द्वारा किसानों को सरकारी संसाधनों, विभाग एवं व्यवसायिक सेवाओं तक पहुँच प्रदान करते हैं. सीएससी से सरकारी ई. सेवाओं की डिलीवरी जैसे टिकट, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट, कई योजनाएं जैसे कई कार्य करते हुए लोगों को सुविधा पहुँचाने की काम करती है. उन्होंने कहा कि इन सब कार्य के अलावे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का कृषि पशुपालन एवं इससे संबंधित समस्याओं से भी रूबरू होना पड़ता है. कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य समान्य सेवा केंद्र के संचालकों को कृषि एवं इनसे संबंधित कार्यो के लिए नोडल संस्था के रूप में कार्य कर रहे हैं. कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर कृषि के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति लाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई. मौके पर वैज्ञानिकों के अलावे कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल भट्टाचार्य, कोर्नेल सहित अन्य मौजूद थे।





