प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव से पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिला था कि बेहड़ा गांव के यात्रा मैदान में लगे मेले में कुछ लोग हथियार के साथ घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस मेले में पहुंच कर छानबीन करने लगी . इसी दौरान पुलिस ने गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के दुमकी गांव के एक 26 वर्षीय युवक बेटाजी सोरेन को गिरफ्तार किर लिया. जबकि अन्य दो लोग भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. पुलिस ने बताया गिरफ्तार किए गए युवक के पास से एक देशी कट्टा, मोबाईल एवं एक मोटरसाइकिल जेएच 10बीएस 9472 को जप्त किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गया है.





