Search

April 30, 2026 1:54 pm

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की!

बजरंग पंडित

पाकुड़िया से दुमका जाने वाली पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क पर मोगलाबांध के पास गुरुवार को सुबह करीब 8 बजे एक यामाहा एफ जेड मोटरसाइकिल के धक्के से मोगलाबांध गांव का माथुर पाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों व परिजन द्वारा सड़क पर बेसुध पड़े व्यक्ति को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ गंगा शंकर साह ने बताया कि माथे पर काफी गंभीर चोट लगी और कान, नाक एवं मुंह से खून भी बह रहा है, जिससे उच्च चिकित्सा हेतु पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट रेफर कर दिया गया।
रामपुरहाट अस्पताल में माथुर पाल की मौत हो गई। शाम को शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक अपने पीछे एक पुत्री और दो नाबालिक पुत्र छोड़ गया है, जिनके भरण-पोषण की सारी जिम्मेदारी मृतक के ऊपर थी। परिजन एवं ग्रामीणों ने देर शाम लगभग 7 बजे शव को पाकुड़िया दुमका मुख्य सड़क मृतक के घर के पास रखकर सड़क को जाम कर दिया। परिजन बाइक चालक के ऊपर कानूनी कार्रवाई एवं मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना पाते ही बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी, थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह, एसआई मनोज महतो, एएसआई पप्पू चौधरी एवं पुलिस बल के साथ जाम स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से मिलकर बातचीत कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम समाप्त नहीं हुआ था।

img 20240905 wa00757345676030729257461

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!