Search

October 16, 2025 6:00 pm

‘जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है हमारी जिम्मेदारी: तनवीर

पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक, पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने की।इस बैठक में जिले के कांग्रेसी कार्यकर्ता और वरीय पदाधिकारीगण शामिल हुए। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव जनाब तनवीर आलम ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।महासचिव तनवीर आलम ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए योगदान देने की अपील की। उन्होंने कहा, “आप सभी को आम जनों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना चाहिए और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचानी चाहिए, ताकि वंचित वर्ग को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।”इसके साथ ही, उन्होंने पंचायतों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सचिव की नियुक्ति और जिन पंचायतों में पंचायत कमेटी अधूरी है, उनका पुनर्गठन करने का निर्देश दिया।बैठक के दौरान पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि उनके कठिन परिश्रम और संघर्ष के कारण पार्टी संगठन लगातार मजबूत और परिपक्व हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत की सराहना की और बताया कि यही वजह है कि पार्टी आम जनों की जरूरतों को सही तरीके से समझते हुए उनके अधिकारों की रक्षा कर पा रही है।इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा समेत कई प्रमुख कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।बैठक में उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और आगामी योजनाओं पर चर्चा की।

img 20250509 wa00157038175915758006691
img 20250509 wa00148791016237547993656

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर