Search

August 12, 2026 9:28 pm

हेलमेट से कागजात तक, सड़क पर उतरी परिवहन विभाग की टीम, 70 से 80 वाहनों पर कार्रवाई।

पाकुड़। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को पाकुड़ में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद मोजाहिद अंसारी एवं यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में पुराने डीसी कार्यालय चौक के समीप अभियान चलाकर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पाकुड़-हिरणपुर और पाकुड़-महेशपुर मुख्य मार्ग पर दोपहिया, तीनपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, सड़क सुरक्षा कर्मियों एवं पुलिस बल ने वाहनों के दस्तावेज, हेलमेट, नंबर प्लेट, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र समेत अन्य जरूरी कागजातों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 40 से 50 दोपहिया वाहनों तथा 20 से 30 टोटो के खिलाफ ई-पॉस मशीन से ऑनलाइन चालान की कार्रवाई की गई। वहीं, वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।अधिकारियों ने दोपहिया चालकों से हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने तथा वाहन चलाते समय सभी जरूरी कागजात साथ रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि खुद की और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी है।

img 20260812 wa00364335508535261887768
img 20260812 wa00358518823594923490649

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!