स्वराज सिंह
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर सचिव अजय कुमार गुड़िया के मार्गदर्शन में नब्बे दिवसीय आउटरीच सह विधिक जागरूकता अभियान के तहत आज अपग्रेड पाकुड़ हरिणडंगा विद्यालय पाकुड़ बाजार स्थित में पीएलवी कमला राय गांगुली ने उपस्थित छात्र छात्राओं को साइबर अपराध, बाल विवाह और सड़क सुरक्षा पर विशेष रूप से जागरूक की साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता मौलिक अधिकारी व मौलिक कर्तव्य के बारे में बताया। इस दौरान पीएलवी हरेंद्रमालतो ने बाल श्रम , डायन प्रथा घरेलू हिंसा के नुकसान और बचाव एवं कानून के अधिकार के प्रति सकारात्मक रूप से सशक्त बनाने को लेकर जागरूक किया।
पीएलवी चन्दन रविदास ने नालसा के योजनाओं पर कई बिंदु पर जागरूक किया। श्रम विभाग से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया। वहीं अन्य प्रखंडों में पीएलवी किंग्सुक नाग, जयंती कुमारी, रानी साहा समेत अन्य पीएलवी ने आउटरीच कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जागरूक किया।






