Search

March 16, 2026 3:41 pm

पाकुड़ जिले ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

पाकुड़ जिले ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य में कॉच में टॉप 5 में और साइंस में 17वें स्थान पर जगह बनाई है। उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों, जन प्रतिनिधियों और पूरे पाकुड़ परिवार को बधाई दी है।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया

उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर कहा कि निरंतर अभ्यास के कारण पाकुड़ को यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने 12वीं बोर्ड की तैयारी को लेकर चलाए गए वीकली टेस्ट और प्री टेस्ट से बेहतर करने का मौका मिला। उपायुक्त ने कहा कि अगले साल 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में पाकुड़ जिला को टॉप 3 में लाना मेरी प्राथमिकता में है।

सम्मान समारोह में उपस्थित थे

इस कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती और एडीपीओ पीयूष कुमार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।

img 20250531 wa00487133432690687359502
img 20250531 wa00501600347788772448257

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर