पाकुड़: पाकुड़ मुफस्सिल थाना की पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत पुलिस अभिरक्षण में माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु अग्रसारित किया गया है।पहले मामले में माननीय न्यायालय के सीसी नंबर-543/13 से जारी कुर्की वारंटी के तहत अभियुक्त मो. अलीउल्लाह उर्फ अलीउल्लाह उलताहा (59 वर्ष), पिता स्व. अब्दुर नूर, निवासी इस्लामपुर, थाना पाकुड़ (मु.) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से लंबित मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।दूसरे मामले में Original Maintenance Case No-60/2024 अंतर्गत धारा 125 सीआरपीसी के तहत वारंटी नुर इस्लाम शेख (24 वर्ष), पिता केताबुल शेख, निवासी अंजना, थाना पाकुड़ (मु.) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध भरण-पोषण से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।तीसरे मामले में Original Maintenance Case No-28/2019 अंतर्गत धारा 125 सीआरपीसी के तहत वारंटी असमाउल शेख (34 वर्ष), पिता माजु शेख, निवासी रानीपुर, थाना पाकुड़ (मु.) को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को उचित पुलिस सुरक्षा के साथ माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा।





