रांची में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन सम्मानित
पाकुड़ | राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के समापन पर रांची के चाणक्या बी.एन.आर. में आयोजित राज्य स्तरीय सेमिनार-कम-ट्रेनिंग कार्यक्रम में पाकुड़ जिले को सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए राज्य में तीसरा स्थान मिला है।
इस श्रेणी में पहला स्थान जमशेदपुर और दूसरा स्थान रामगढ़ को मिला।
कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ और परिवहन विभाग की सचिव विपब्रा भाल ने पाकुड़ जिला प्रशासन को सम्मानित किया। उपायुक्त मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई), सड़क सुरक्षा से जुड़े कर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिले में चलाए गए सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, नियमित जांच और समन्वित कार्रवाई का सकारात्मक असर पड़ा है। उपायुक्त ने बताया कि आगे भी सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, ट्रैफिक नियमों के पालन और सतत निगरानी पर जोर दिया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में और कमी लाई जा सके।








