Search

October 23, 2026 10:33 am

40 डिग्री पाकुड़ का तापमान, गर्मी से जीवन हलकान

सुदीप कुमार त्रिवेदी

चुनावी सरगोशियाँ व सरगर्मी के बीच गर्मी भी सर चढ़कर बोल रही है । गर्म हवा व लू के थपेडों के बीच तापमान लगभग 40 डिग्री को छू लिया है । इस गर्मी का आलम ये है कि दोपहर बारह बजते-बजते सडक सूनी हो जाती है । फूटकर विक्रेता, ठेले व खोमचे वाले एवं दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर देते है । गर्मी की प्रचंडता का आलम के कारण भूगर्भीय जल का स्तर नीचे चला जा रहा है । इस स्थिति में केवल एक या दो चापाकल के भरोसे चलने वाले इलाकों के लोगों के समक्ष पेयजल की भारी समस्या हो रही है । ऐसा ही आलम छोटी अलीगंज मोहल्ले का है जहाँ सिद्धो कान्हो चौक पर एक ही चापाकल है एवं दूसरा चापाकल लगभग पाँच सौ मीटर की दूरी पर है । वैसे बताते चले कि इसी चौक पर पार्क को जल मुहैया कराने हेतु बोरिंग भी कराया गया है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!