Search

December 27, 2025 1:35 am

क्रिकेट मैदान से सपनों की उड़ान, पाकुड़ की सृष्टि हांसदा झारखंड अंडर-15 टीम में चयनित।

पाकुड़ की बेटी सृष्टि हंसदा का चयन, जिले में खुशी की लहर।

पाकुड़ जिले के लिए यह गर्व का मौका है। जिले की होनहार क्रिकेट खिलाड़ी सृष्टि हंसदा का चयन झारखंड वूमेन अंडर-15 क्रिकेट टीम में हुआ है। यह टीम BCCI डोमेस्टिक वूमेन अंडर-15 वनडे ट्रॉफी 2025-26 में हिस्सा लेगी, जिसका आयोजन 2 से 10 जनवरी 2026 तक विशाखापत्तनम (विजाग) में होगा। 25 दिसंबर 2025 को झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा घोषित 15 सदस्यीय टीम में सृष्टि हंसदा को स्थान मिलना पूरे पाकुड़ जिले के लिए सम्मान की बात है। यह प्रतियोगिता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।
सृष्टि के चयन पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय कुमार तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सृष्टि आने वाली पीढ़ी की बालिकाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी। वहीं संघ के कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, सोमेन घोष, रणवीर सिंह, सोना दास, सज्जाद खान और उपाध्यक्ष श्रीपत कुमार ने भी सृष्टि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि झारखंड वूमेन अंडर-15 टीम की कप्तान सुरभि कुमारी होंगी, जबकि आन्या वर्मा को उपकप्तान और विकेटकीपर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टीम में कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सृष्टि हंसदा के चयन से पूरे पाकुड़ जिले में खुशी का माहौल है। खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पाकुड़ और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर