Search

March 22, 2026 2:30 pm

बदलाव फाउंडेशन ने आग पीड़ित परिवार को दी तत्काल राहत, घरेलू सामान और राशन का किया वितरण।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के जोरडीहा पंचायत के मार्गो गांव में आग लगी पीड़ित परिवार को गुरुवार को बदलाव फाउंडेशन के कार्यकर्ता ने सहयोग राशि इकट्ठा कर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की। बदलाव फाउंडेशन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अरुण राय एवं प्रखंड समन्वयक सुमित्रा ने पीड़ित परिवार को कढ़ाई, हांडी, थाली, लौटा,ग्लास, चावल, दाल, प्याज सहित समस्त घरेलू समान देकर राहत पहुंचाया। पीड़ित परिवार ने कहा बदलाव फाउंडेशन ने मुझे इस विकट परिस्थिति में जो सहायता प्रदान की है उसका मै तहे दिल से शुक्र गुजार हूं।

img 20250403 wa00271231074947661509277

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर