Search

March 16, 2026 8:59 pm

ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर नगर थाना में शांति समिति की बैठक।

पाकुड़, आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंचलाधिकारी पाकुड़, नगर प्रशासक पाकुड़, नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा, पार्षदों सहित नगर के शांति समिति के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि सभी पर्व आपसी सद्भाव, शांति और सामाजिक समरसता के साथ मनाए जाएंगे। विशेष रूप से रामनवमी जुलूस को लेकर यह चर्चा हुई कि जुलूस पूर्व से निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। कहा गया कि पर्व के दौरान डीजे का प्रयोग नहीं किया जाए, अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए और किसी भी संदिग्ध सूचना की तुरंत प्रशासन को जानकारी दी जाए। साथ ही लोगों से त्योहार के अवसर पर शराब से परहेज करने की अपील की गई, ताकि पर्व की गरिमा और सामाजिक सौहार्द कायम रहे। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों का उद्देश्य प्रेम, भाईचारा और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाएं।

img 20260316 wa00292369223698831199885
img 20260316 wa0028904164169458161313

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर