Search

March 16, 2026 11:38 pm

ईद व रामनवमी को लेकर पाकुड़िया थाना में शांति समिति की बैठक

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील, रामनवमी जुलूस में शरबत की व्यवस्था करेगा प्रशासन

पाकुड़िया (पाकुड़): ईद एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को पाकुड़िया थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सोमनाथ बनर्जी ने की। बैठक में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने सभी समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए दोनों त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को ईद और रामनवमी की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। वहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने कहा कि रामनवमी जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से निकालने तथा दोनों पर्वों के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने बताया कि रामनवमी जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की ओर से शरबत की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में पाकुड़िया हनुमान मंदिर समिति के शंभु भगत ने रामनवमी महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि पर्व के दौरान पूजन-अनुष्ठान, महावीरी झंडा का ध्वजारोहण तथा भव्य जुलूस का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में किया जाएगा। बैठक में एएसआई नैमुल अंसारी, एएसआई चंद्रानंद ठाकुर, एएसआई निलनाथ सिंह, मुखिया ब्रेन्तियुस हेम्ब्रम, शंभु भगत, तारक साव, गुड्डू चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हृदयानंद भगत, जहांगीर अंसारी, मुकेश यादव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विजय भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

img 20260316 wa00748587781852382082167

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर