Search

March 28, 2026 11:41 pm

तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न

पाकुड़। जिले में शनिवार को तीन महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सख्त निगरानी और सुव्यवस्थित व्यवस्था देखने को मिली। पहली परीक्षा राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 की थी, जिसके लिए रानी ज्योति बालिका उच्च विद्यालय, पाकुड़ को केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में कुल 211 परीक्षार्थियों में से 175 उपस्थित रहे, जबकि 36 अनुपस्थित रहे। दूसरी परीक्षा झारखंड राज्य ओलंपियाड 2025 (प्रथम चरण) की आयोजित की गई। इसके लिए पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया था। कुल 915 परीक्षार्थियों में से 499 ने परीक्षा दी, जबकि 416 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी परीक्षा केंद्र प्रायोजित योजना के तहत मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा 2026 की थी। इसका आयोजन पीएम श्री हरिणडंगा प्लस टू विद्यालय, पाकुड़ में किया गया। इस परीक्षा में कुल 66 में से 49 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 17 अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अनीता पूर्ति ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके नेतृत्व में सभी केंद्रों पर परीक्षा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त ढंग से संपन्न हुई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर