Search

March 17, 2026 11:33 am

बिजली रानी के आंखमिचौली से परेशान हुए लोग, रात भर बदलते रहे करवटें।

गर्मी के इस मौसम में बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक बिजली का आना-जाना लगा रहा, जिससे लोगों को करवटें बदलते बदलते रातें गुजारनी पड़ीं। शहर से लेकर गांव तक विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है, जहां 24 घंटे लोगों को विद्युत आपूर्ति बहाल होनी चाहिए थी, वहां ढंग से लोगों को 8 घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो रही है।

लोगों की दिनचर्या हुई खराब

बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। सुबह उठने पर बिजली गायब थी, जिससे पानी के लिए हाहाकार मच गया। उधर, सप्लाई लाइन की पानी भी बंद थी। लो-वोल्टेज और बिजली के नदारद रहने से लोगों की दिनचर्या खराब हो गई।

अधिकारियों के मोबाइल स्विच ऑफ

उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग को कई बार दूरभाष पर बिजली आपूर्ति की जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारी पदाधिकारी के साथ-साथ विद्युत कर्मचारी की भी मोबाइल स्विच ऑफ बता रही थी। धनुष पूजा, बलिहारपुर, कलिकापुर, महुआडगा के शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरी रात बिजली रानी आंखमिचौली का खेल खेलती रही।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर