Search

October 17, 2026 9:16 pm

दुर्गापूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, लिट्टीपाड़ा और मालपहाड़ी में फ्लैग मार्च।

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील, पुलिस ने कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें।

पाकुड़। दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को लिट्टीपाड़ा और मालपहाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च और संदेश रैली निकालकर लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है। लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
लिट्टीपाड़ा में फ्लैग मार्च का नेतृत्व बीडीओ संजय कुमार, अंचलाधिकारी पवन कुमार और थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार ने किया। फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर दुर्गा मंदिर परिसर होते हुए तिलका मांझी चौक तक पहुंचा। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ दुर्गापूजा मनाने की अपील की।
वहीं, मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में ओपी प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। ओपी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से आपसी सद्भाव बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने की अपील की।

शांति बनाए रखने में करें सहयोग

पुलिस-प्रशासन ने लोगों से अपील की कि त्योहार के दौरान किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और बिना पुष्टि के उसे प्रसारित नहीं करें। सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं तथा क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया।

IMG 20261017 WA0019
IMG 20261017 WA0017

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!