प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा ( पाकुड़) लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बड़ी कारवाई करते हुए कांड संख्या 15/24के फरार चल रहे दुष्कर्म के चार आरोपी को शुक्रवार देर रात थाना क्षेत्र के गोहांडा गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया दुमका जिले के गोपी कांदर थाना क्षेत्र के एक युवती से हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार चार आरोपी ताला बास्की, राम मुर्मू, पौलुस मुर्मू, एवं चारलेश मुर्मू को थाना क्षेत्र के गोहांडा गांव से गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।उक्त चारों दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेज दिया गया। बता दे की बीते सात अप्रैल को पीड़िता के माँ ने थाने में आवेदन देकर बहला फुसला कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला थाना में दर्ज कराई थी। मामला दर्ज करने के कुछ ही घंटों में एक मुख्य आरोपी भैया सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।