Search

April 30, 2026 10:30 pm

पुलिस ने वारंटी के घर पर चिपकाया इश्तेहार, ग्रामीणों के सामने की कार्रवाई

अमर भगत

अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के बंधकोई खुर्द निवासी वारंटी बाबूजी मुर्मू के घर पर रविवार पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। वारंटी बाबूजी मुर्मू,पिता रंजन मुर्मू जो बंधकोई खुर्द थाना अमरापाड़ा जिला पाकुड़ के निवासी हैं। पुलिस ने वारंटी के घर के मुख्य दरवाजे और आसपास के मुख्य स्थानों पर इश्तेहार चिपकाया है। यह कार्रवाई ग्रामीणों के सामने की गई है, जिससे वारंटी के बारे में जानकारी फैलाई जा सके। इस इश्तेहार में वारंटी बाबूजी मुर्मू के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है, जिसमें उनका नाम, पिता का नाम, पता और अन्य विवरण शामिल हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि उन्हें वारंटी के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार मंडल एवं पुलिस बल मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!