प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम की सफलता को लेकर गुरुवार को प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।प्रशिक्षण में स्वास्थ जिला कोडिनेटर मनोज कुमार , चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आनंद उपस्थित थे।प्रशिक्षण में आगामी 20 सितंबर को कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूल में नामांकित सभी छात्र छात्राओं एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले 01-19 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी स्कूल के प्रधानाध्यापक को प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में डॉक्टर द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों को दवा खिलाने के तरीके, दवा देने के बाद व पहले बरती जानेवाली सावधानी, दवा देने के बाद तबियत बिगड़ने पर या बच्चों असहज महसूस करने पर प्राथमिक उपचार आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।डॉ आनंद ने शिक्षकों को बताया बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ साफ सफाई रहने का गुर सिखाए।बच्चों को बीमारी से बचने के लिए हाथ के नाखून को साफ एवं छोटे रखने, साफ पानी पीने, खाना खाने से पहले हाथ को साबुन से धोने सहित अन्य जानकारी दिया।साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को विद्यालय में नामांकित एक भी बच्चा दवा खाने से ना छूटे इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के पश्चात सभी शिक्षकों को एल्बेंडाजोल दवा का वितरण किया गया।मौके पर बीपीओ आतिश भट्टाचार्य सहित अन्य उपस्थित थे।





