पुलिस अधिकारियों ने जमीन विवाद, आपसी विवाद सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया, बाकी मामलों को अन्य विभागों को भेजा गया।
एस कुमार
डीजीपी अनुराग गुप्ता के आदेशानुसार मंगलवार को महेशपुर थाना अंतर्गत सीलमपुर खेल मैदान में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर में आम जनता भारी संख्या में अपनी समस्या लेकर पहुँचे थे. जहां शिविर में जमीन विवाद, आपसी विवाद सहित अन्य कई समस्याओं को लेकर आवेदन दिए. वही महेशपुर पुलिस निरीक्षक रमाकांत ओझा व महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि आज इस कैंप में 36 आवेदन प्राप्त की गई है. जिसमे से 10 मामले ऑन द स्पोर्ट निष्पादन कर दी गई है. बताया कि बाकी 26 मामले को लेकर अन्य विभाग को भेजी जाएगी. इसके बाद सभी मामलों का समाधान किया जाएगा. बताया कि शिविर में जमीन से संबंधित मामले को लेकर विभाग को लिखी गई है. और वैसे मामले जो कोर्ट से संबंधित है उन्हें विशेष सलाह देकर जल्द से जल्द आपसी समझौता कर सुलह करने की आग्रह की गयी. मौके पर महेशपुर पुलिस निरीक्षक रमाकांत ओझा, अमड़ापाड़ा पुलिस निरीक्षक अनिल गुप्ता, महेशपुर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, रदीपुर ओपी प्रभारी विवेक कुमार, पाकुड़िया थाना प्रभारी अमित सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.





