Search

June 25, 2025 7:47 pm

पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 0-5 वर्ष तक के 22106 बच्चों को कवर करने का लक्ष्य।

128 बूथ और दो ट्रांजिट बूथ बनाए गए, डोर-टू-डोर अभियान के लिए कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए गए”

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)तीन दिवसीय पल्स पोलियों अभियान की शुरुवात रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ मुकेश बेसरा द्वारा 0से 5वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद पोलियो की खुराक पीलाकर किया। इस दौरान डॉ मुकेश बेसरा ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 22106बच्चों को पोलियो पिलाने का लक्ष्य है।शत प्रतिशत पोलियो की खुराक अभियान को सफल बनाने के लिए128बूथ,दो ट्रांजिट बूथ बनाया गया है। जिसको लेकर सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही बताया छूटे हुए 5वर्ष तक के बच्चें को दूसरे एवं तीसरे दिन कर्मियों द्वारा डोर टू डोर पोलियो की खुराक पिलाएंगे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर