Search

October 20, 2026 3:08 am

विधायक संग राजमहल प्रत्याशी ने प्रखंड के दर्जनों गाँव‎ मे चलाया जनसंपर्क अभियान

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया :- इंडिया गठबंधन समर्थित झामुमो राजमहल लोकसभा प्रत्याशी विजय हाँसदा और महेशपुर विधायक सह स्टार प्रचारक प्रो. स्टीफन मरांडी एवं इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को पाकुडिया प्रखंड के तालवा चौक,लागडुम,छोटा बरमसिया,कटालदिघी,माड़गांव,सालपानी,चाँदना,कर्मोनाला,खागाचुआं,मुर्गाडंगा,चेंगागडिया,बन्नोग्राम,श्रीधरपाड़ा,सोल्ला,रामघाटी सहित अनेक गांवों में धुआंधार दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। जन संपर्क अभियान के दौरान लोगों से 1जुन को क्रमाक: संख्या चार पर तीर धनुष छाप पर बटन दबाने का अपील किया। महेशपुर विधायक सह स्टार प्रचारक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा की अब तक झारखण्ड मे इंडिया गठबंधन की सरकार के द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है जिसे केंद्र की सरकार को हजम नहीं हो रहा है। दिल्ली की कुर्सी पर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने में योगदान दें।मोदी सरकार में बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पार है लोगों को मंहगाई के चलते जीना मुश्किल हो गया है राज्य के मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन के नेतृत्व में लगातार विकास योजनाओं‎ को धरातल पर उतारा जा रहा है। आज झारखंड राज्य में सड़कों का जाल बिछ चुका है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा चलाई गई योजनाओं से घबराकर केंद्र सरकार ने साजिश के तहत एकमात्र आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डालकर झारखंड के आदिवासियों व मूलवासियों का अपमान किया है। इस अपमान का बदला चुकाने का समय आ गया है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा को तीर धनुष छाप पर वोट देकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करें ताकि केन्द्र‎ मे इंडिया गठबंधन की सरकार बन सके।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सांसद सह प्रत्याशी विजय हांसदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नौकरी में आरक्षण समाप्त करने की बात कही गई है एक और जहां लोगों को नौकरी नहीं मिल रही है वही आरक्षण समाप्त कर आदिवासी, मुस्लिम एवं पिछड़ी जाति के लोगों को पंगु बनाने का काम करने को सोच रहे है। बीजेपी अगडा़ पिछड़ा, जातिवाद, धर्म, हिंदुस्तान पाकिस्तान के बातों में आम जनता को उलझा कर चुनाव जीतना चाहती हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भाजपा के वाशिंग मशीन में नहीं गए तो उन्हें भाजपा के द्वारा जेल भेज दिया हेमंत सोरेन ने झारखंड की जनता के लिए के लिए जेल जाना पसंद किया लेकिन बीजेपी से समझौता नही किया। और नरेंद्र मोदी के द्वारा दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया गया था जिसे आज तक पूरा नहीं किया। अगर आरक्षण,संविधान और लोकतंत्र बचाना है तो इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को अधिक से अधिक वोट कर विजय बनाने का काम आप सब करें। इस मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,केन्द्रिय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे,केन्द्रिय कमेटी सदस्य‎ देबीलाल हाँसदाक्,कांग्रेस महासचिव देबीलाल मुर्मू,जिप अध्यक्ष जुली हेम्ब्रम,खुरशेद आलम,मइनुद्दीन अंसारी,अशोक भगत,पूर्व प्रमुख अजीत मंडल,निवारन मरांडी,कालीदास टुडू,मुनीराम मरांडी,मुखिया विमला बास्की,मुखिया सोयलेन हेम्ब्रम,सुबाषिनी मुर्मू,हारूण रशीद,महेन्द्र टुडू,नजरूल इस्लाम,रेफाइल मुर्मू,छोटू भगत,गोपाल भगत,कुबराज मरांडी,विनोद भगत,लालबाबु शेख,विश्वजीत दास,मंटु भगत,सुरज रविदास,तोहिदुल शेख,विश्वनाथ मुर्मू,ऐनोस मुर्मू,नरेश हाँसदा, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20240524 wa00034600795434797560031
img 20240524 wa0005130906476697730453
img 20240524 wa00066117420749580692085

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!