Search

May 10, 2026 12:49 am

संदर्भ-सड़क हादसे में बच्चे की मौत का

प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद करीब तीन घण्टे तक लगी सड़क जाम को हटाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद बच्चे की शव को परिजनों को सौपा गया।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़): बीते रविवार शाम को पाकुड़ -हिरणपुर पथ के हाथकाठी के निकट लिच्चु लदे पिकअप वैन से कुचले जाने पर सोनाजोरी (पाकुड़) निवासी सोनू अंसारी के चार वर्षीय पुत्र फैसल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।।इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब तीन घण्टे तक सड़क जाम रखा था। जिससे सड़क में आवागमन पूरी तरह बाधित रही। वही प्रशासन ने परिजन सहित ग्रामीणों के साथ हुई वार्ता के बाद जाम को हटाया गया। जबकि पुलिस ने मृत बच्चे की पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजनों को सौप दिया। बच्चे की दर्दनाक मौत से बाजार में लोगो की काफी नाराजगी देखी गई। शव को लेकर ग्रामीणों ने सुभाष चौक में सड़क जाम कर दिया था। जिसकारण पाकुड़ , लिट्टीपाड़ा व पतना , कोटालपोखर की ओर आवाजाही पूरी तरह ठप्प रही। इस दौरान राजमहल लोकसभा के निर्दलीय प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम भी जाम में घण्टो फंस गये। इसको लेकर बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , थाना प्रभारी नवीन कुमार काफी देर तक आक्रोशित लोगो को समझाने का प्रयास किया। थाना प्रांगण में ग्रामीणों के साथ प्रशासन की काफी देर तक वार्ता चली। जहां लोबिन हेम्ब्रम भी उपस्थित थे। बीडीओ ने वार्ता के दौरान आश्वस्त किया कि मृतक के परिवार वालो को हर सम्भव मदद की जाएगी। आपदा प्रबंधन के साथ साथ अबुआ आवास का भी लाभ दिया जाएगा। वही थाना प्रभारी ने भी अपने स्तर से आर्थिक सहयोग देने की आश्वासन दिये। प्रशासन के साथ हुई वार्ता के बाद जाम को देरशाम करीब नो बजे हटा दिया गया। वही शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिऐ।

img 20240527 wa00114485084191452698409

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!