Search

April 30, 2026 11:48 pm

प्राथमिक विद्यालय धावाडंगाल के प्रधानाध्यापक सेवानिवृत्त, नम आंखों से दी गई भावनात्मक विदाई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय धावाडंगाल के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार किस्कू शनिवार को सेवानिवृत्त हूए । विधालय के छात्र- छात्रों ने उन्हें नम आंखो से भावनात्मक विदाई दी । विदाई समारोह में गांव के गन्य-मान्य व्यक्तियों एवं विद्यालय के प्रबंधन समिति तथा विभिन्न विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिक्षक एवं पारा शिक्षक उपस्थित हुए। इस समारोह में शिक्षक संघ के नेता होपा सोरेन महेशपुर प्रखंड ने विदाई समारोह मे किस्कू के जीवन काल की कथा को विस्तार पूर्वक बताएं तथा शिक्षक की जिम्मेदारी को देश निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। वैसे ही किस्कू के जीवन के उतार-चढ़ाव तथा उनके जीवन की संघर्ष काथा बहुत ही पीड़ा दायक थी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय तलवा के प्रधानाध्यापक रविंद्र मरांडी ने किस्कू के बारे में बताया कि प्रधानाध्यापक काल में उनका अहम योगदान रहा है । मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अगस्टाइन हेंब्रम, सेवानिवृत्त शिक्षक इन्थोनी हेम्ब्रम, सेवानिवृत्त शिक्षक गुमस्ता मरांडी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सचिन एवं समस्त सदस्य संयुक्त रूप से उपस्थित हुए।

img 20240831 wa00249163038984987216628

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!