Search

March 24, 2026 10:12 pm

गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, उपभोक्ताओं से ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने की अपील

उपायुक्त ने कहा— आपूर्ति व्यवस्था सुचारू, किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने पर होगी कार्रवाई।

उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों ने अवगत कराया कि वर्तमान में गैस की आपूर्ति निर्बाध एवं सुचारू रूप से की जा रही है तथा कहीं से किसी प्रकार की कमी या व्यवधान की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि आम उपभोक्ताओं को गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन माध्यम का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया कि गैस बुकिंग तथा डिलीवरी के समय निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए डिलीवरी एक्सेप्टेंस कोड (DAC) के माध्यम से ही गैस प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि गैस वितरण की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है और इसमें किसी प्रकार की अवैध हस्तक्षेप या बाधा स्वीकार्य नहीं होगी। उपायुक्त ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेकर गैस वितरण में अवरोध उत्पन्न करता है या जबरन हस्तक्षेप करता है, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैस आपूर्ति व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी उपभोक्ताओं तक समय पर एवं सुरक्षित रूप से गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनी रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर