Search

October 23, 2026 6:20 am

एसडीपीओ बरहरवा ने छापेमारी कर एक व्यक्ति को लिया हिरासत में।

बताया जाता है,गांजा की अवैध कारोबार का है मामला।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर(पाकुड़): एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में रांगा थाना पुलिस ने रविवार को स्थानीय पुलिस की सहयोग से हिरणपुर बाजार स्थित एक घर मे औचक छापेमारी किया। वही घर के मालिक मदन भगत को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर रांगा थाना ले गया। छापेमारी के दौरान हिरणपुर थाना प्रभारी नवीन कुमार व रांगा थाना प्रभारी भी उपस्थित थे। मिली जानकारी के अनुसार रांगा थाना क्षेत्र में अवैध गांजा की कारोबार करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ा है। गिरफ्त में आये व्यक्ति ने कहा है कि गांजा हिरणपुर बाजार निवासी मदन भगत से लेकर आते है। इसको लेकर एसडीपीओ ने गिरफ्त में आये व्यक्ति के निशानदेही पर छापेमारी किया गया । पुलिस ने घर की पूरी तलाशी ली , पर गांजा बरामद नही हो पाया। इस सम्बंध में एसडीपीओ ने बताया कि रांगा थाना क्षेत्र में अवैध गांजा बेचते एक व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ा गया है। इसी के निशानदेही पर छापेमारी की गई है। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बहरहाल पुलिस इस मामले को लेकर गम्भीरता से जांच में जुटी हुई है। सम्भवत इस अवैध कारोबार की उद्भेदन जल्द होगी। क्योंकि यह कारोबार वर्षो से फलफूल रहा है।

img 20240421 wa00141741225318473533012
img 20240421 wa00154530422637331017757

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!