Search

May 5, 2026 5:55 pm

स्कूल रुअर को लेकर गोष्ठी का आयोजन

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के तत्वाधान में गुरुवार को हिरणपुर स्थित मॉडल प्लस टू विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। गोष्ठी का शुभारंभ बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार , प्रमुख रानी सोरेन व उप प्रमुख अब्दुल गनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। बीडीओ ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समग्र शिक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य पांच से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों का विद्यालय शिक्षा पूर्ण कराना है। इस आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षा देना राज्य सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार शिक्षा नीति में भी बच्चों की शत प्रतिशत नामांकन में जोर दे रही है।। बाहर से बच्चों को विद्यालय से जोड़ना व नियमित उपस्थिति बनाये रखना मूल उद्देश्य है। इसको लेकर शिक्षक व अभिभावकों की एक समान भागीदारी निभाना होगा। पंचायत जनप्रतिनिधि , समाजसेवी , शिक्षाविद , विद्यालय प्रबंधन समिति , सरकारी कर्मी व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपना अपना योगदान देना आवश्यक है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर भी शिक्षको को अपना उत्तरदायित्व का पालन करना होगा। वही विद्यालय में शैक्षणिक माहौल भी बनाना होगा। गोष्ठी में सीओ , प्रखण्ड प्रमुख , उप प्रमुख ने भी शिक्षा को लेकर अपना अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर बीपीओ किशन भगत , सीआरपी सुजीत चार सहित सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!