Search

May 1, 2026 3:58 am

सेवन स्टार क्लब की चार दिवसीय कैरम प्रतियोगिता संपन्न, सौभिक पाल-सौरव सिंह की जोड़ी ने जीता खिताब

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड मुख्यालय के तिवारीपाडा टोला स्थित पुस्तकालय परिसर में सेवन स्टार क्लब के द्वारा चार दिवसीय कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें महेशपुर क्षेत्र के कई खिलाड़ीयों ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता का फाइनल गुरुवार देर रात को हुई.
फाइनल मैच सौभिक पाल- सौरव सिंह बनाम जगजीत सिंह – मुन्ना राय के बीच रोमांचक फाईनल मैच खेली गई। जिसमें सौभीक पाल और सौरव सिंह की टीम ने अपने विपक्ष टीम को धूल चटाते हुए जीत हासिल कर ली। वही सेवन स्टार क्लब के अध्यक्ष बिक्की राय के द्वारा विजेता टीम के सौभीक पाल व सौरव सिंह को मैडल पहनाते हुए कप और नगद राशि और उपविजेता टीम जगजीत सिंह और मुन्ना राय को मैडल, कप व नगद राशि देकर सम्मानित किया। मौके पर बिक्की राय, सन्नी तिवारी, अमित सिंह, सौरभ सिंह, रिजु सिंह, गुंजन तिवारी, गौरव तिवारी, सौरभ भगत, प्रियांशु सिंह, गुड्डू रजक, सुल्तान मिया, तकियुदीन शेक सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!