Search

April 28, 2026 11:21 pm

विकास को रफ्तार, स्टैंडिंग कमेटी गठित, अंबेडकर चौक पर बनेगा घंटाघर।

पाकुड़ नगर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष सबरी पाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शहर के विकास, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि शहर में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं होगी और सभी कार्य तय समय पर पूरे किए जाएं। बैठक में सर्वसम्मति से स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया गया। उपाध्यक्ष राणा ओझा के प्रस्ताव पर वार्ड 19 की तनु दास, वार्ड 11 की निभा देवी, वार्ड 08 के अनिकेत गोस्वामी, वार्ड 16 के मो. रियाज अंसारी और वार्ड 14 के मो. मुस्ताक अंसारी उर्फ राजा को समिति का सदस्य चुना गया। नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए दो बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अंबेडकर चौक पर भव्य घंटाघर का निर्माण किया जाएगा और पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। साथ ही हाटपाड़ा हटिया के प्रवेश द्वार पर आकर्षक तोरण द्वार बनाया जाएगा। अध्यक्ष सबरी पाल ने सफाई व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए सभी वार्ड सुपरवाइजरों को नियमित और प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइटों को तुरंत बदलने और नए चिन्हित स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का भी आदेश दिया। बैठक में नगर परिषद के सभी 21 वार्डों के पार्षद और कार्यालय कर्मी मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!