Search

March 17, 2026 1:17 am

भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक संपर्क प्रोग्राम, किसानों को कम ब्याज में ऋण की सुविधा।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के सभागार में बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक महेशपुर के द्वारा किसानों को कम ब्याज में ऋण की उपलब्धता के लिए ग्राहक संपर्क प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रभाकर सिन्हा, कुमार गौरव, आर.एम.आर.यू. भोला कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक महेशपुर बासुकी नाथ तिवारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र महेशपुर के वैज्ञानिक डॉक्टर विनोद कुमार उपस्थित थे. किसानों के लिए ग्राहक संपर्क प्रोग्राम में डेयरी,पोल्ट्री फार्म, ट्रैक्टर, ग्रामीण गोडाउन, कोल्ड स्टोर, पि.एम.एफ. एम.ई.एवं ए.आई.एफ की जानकारी दी गई. जिसमें उपस्थित किसानों को कम ब्याज दर पर कृषि संबंधित गतिविधियों के लिए ऋण उपलब्ध कराने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के राहुल भट्टाचार्य, आलोका बागे सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर