Search

October 23, 2026 7:03 am

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा ने जनसंपर्क अभियान को लेकर जिला कार्यालय में की बैठक

गोड्डा : आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर महिला जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में एक अहम बैठक बुलाई गई। उक्त बैठक भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्षा ने बताया कि यह बैठक जनसंपर्क अभियान को लेकर रखी गई है। उन्होंने कहा कि यह महिला जनसंपर्क अभियान लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष रूप से पूरे झारखंड प्रदेश में चलाया जा रहा है और यह अभियान प्रत्येक जिला में चलाया जाएगा। जिला ही नहीं बल्कि इसे हम बूथ स्तर तक लेकर जाऐंगे, तो घर घर जनसंपर्क करेंगे और जनसंपर्क करते हुए छोटी-छोटी पालियों में बैठक करना, लाभार्थियों के साथ संपर्क करना हमारी एसजी ग्रुप की जो लाभार्थी बहने हैं, इस प्रकार के कई बहने जो सामाजिक कार्यों से जुड़ी है ऐसे सामाजिक कार्य को लेकर सबों से संपर्क कर हमारी जो केंद्र की योजना है विशेष कर महिलाओं के लिए बनी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उन महिलाओं की योजना को जन-जन तक बताने का कार्य करेंगे और जो सीधे रूप से लाभान्वित हुए हैं ऐसे लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे। उनके जो अपने अनुभव हैं जिसमें आज किसी भी प्रकार का जो भी लाभ उन्हें मिला है उनके पहले की दिनचर्या और अभी की दिनचर्या है इन दोनों में क्या फर्क पड़ा है जवाब में आश्चर्यचकित वाली बात सामने आ रही है। लाभार्थियों से मिलने का जो अनुभव आ रहा है और लगातार सभी के मन में एक ही बात आ रहा है वो ये है कि इस बार भी मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में दिल्ली में बैठे ताकि जो आने वाले समय है और उसमें जो हमारी मातृशक्ति है वह और अत्यधिक मजबूत होक रसशक्त के रूप में दिखाई पड़े। क्योंकि जब से मोदी जी 2014 से प्रधानमंत्री है सबसे पहले उन्होंने महिलाओं को सशक्तिकरण की प्राथमिकता दी है। उन्होंने कई प्रकार की योजना का शुभारंभ किया जिसमें सबसे पहले महिलाओं का सशक्तिकरण देखा और शौचालय से लेकर अब हम अंतरिक्ष यान तक की बात करते हैं। चंद्रयान की बात करते हैं तो हर जगह आज महिलाओं को स्थापित करने का उन्होंने काम किया है तो निश्चित रूप से 400 का लक्ष्य पार्टी ने लिया है तो इस पार्टी के लक्ष्य को पूरा करने में महिला मोर्चा पीछे नहीं रहेगी और हमेशा प्रयासत रहेगी मेहनत करेगी। वहीं इस बैठक में प्रदेश अध्यक्षा आरती सिंह, लोक सभा प्रभारी, महिला संपर्क अभियान बबिता झा, महासचिव सरिता दुबे, परिणीता झा, गोड्डा विधायक अमित मंडल, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, लोक सभा प्रभारी गणेश मिश्र, मिडिया प्रभारी प्रितम गाडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, बबिता मोदी, अंबिका उपाध्याय, ममता गिरी, आरती महतो, टंपल कुमारी, ललिता देवी, बिंदु देवी, सुधा जायसवाल, अनिता देवी, जोबा देवी, सरिता देवी, नगोरी देवी, जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा, लोकसभा प्रभारी गणेश मिश्र, पुष्पा देवी, सुंदरमुनी देवी आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!