Search

September 10, 2026 4:10 pm

मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप, दो पर मामला दर्ज।

पीड़ित की शिकायत पर थाना में कांड संख्या 67/26 दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा/पाकुड़। थाना क्षेत्र के पचईबेड़ा गांव में मारपीट और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर रस्सीटोला निवासी तारेश मरांडी ने पचईबेड़ा गांव निवासी सगेन साहा और करुणा साहा के खिलाफ अमड़ापाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में तारेश मरांडी ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर अपमानित किया। घटना के बाद उन्होंने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित के आवेदन के आधार पर अमड़ापाड़ा थाना पुलिस ने कांड संख्या 67/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान घटना से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!