Search

September 5, 2026 9:43 pm

फुटबॉल मैदान से झारखंड के हक की हुंकार, विधायक बोले- 7 सितंबर को अधिकारों के लिए एकजुट हों।

सानू कुमार

महेशपुर। घाटचोरा-बादटोला कॉलेज मैदान में युवा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। एफसी बुरू बायार ने एफसी गुमला को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को 1 लाख और उपविजेता को 80 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया गया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान हजारों खेलप्रेमी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करने के साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की।
प्रतियोगिता के मंच से विधायक ने खान एवं खनिज संशोधन विधेयक-2026 को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने विधेयक को झारखंड के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे ‘काला कानून’ करार दिया। कहा कि इससे राज्य के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने लोगों से 7 सितंबर को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। विधायक के अनुसार प्रदर्शन में आने वाले लोगों के लिए यातायात और भोजन की व्यवस्था की गई है।

img 20260905 wa00404176026896341109616
img 20260905 wa00419186278608926467100

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!