Search

October 23, 2026 7:03 am

बालू लदे ट्रैक्टरों व सड़कों के धूल के जमावड़े के कारण छात्रों व अभिभावकों को हो रही परेशानी

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के धनुषपूजा स्थित नए प्रखंड कार्यालय से डीएवी स्कूल की ओर जाने वाली सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण अहले सुबह डीएवी स्कूल जाने वाले बच्चों व अभिभावकों को काफी परेशानी हो रही है । इस बाबत कई अभिभावकों ने इस संबंध में विद्यालय प्रशासन से बात करने का मन बना चुके हैं। बताते चले कि उक्त सड़क पर फिलवक्त पेयजल व स्वच्छता विभाग की ओर से शहरी व ग्रामीण पेयजल की आपूर्ति हेतु सड़क के किनारे पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण जगह जगह सड़क के किनारे गड्ढे खोदकर मिट्टी को सड़क पर ही रख दिया गया है। इस दौरान छात्रों को स्कूल ले जाने वाली स्कूली बस में सवार छात्रों एवं अपने बच्चों को स्कूल तक छोड़ने व ले आने वाले अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इसके अलावे इसी बाइपास सड़क से पत्थर व बालू लदे भारी वाहनों की भी आवाजाही होती है । इस गर्मी के मौसम में सड़कों पर चलने वाले भारी वाहनों की आवाजाही से सड़कों की उड़ती धूल से पूरा सड़क धूलमय हो जाता है । हालांकि पाइप लाइन बिछाने हेतु सड़क पर बिखरे पड़े धूल व मिट्टी पर जल का छिड़काव भी किया जाता है लेकिन प्रचंड गर्मी की वजह से जल छिड़काव का असर अधिक देर तक टिक नहीं पाता है । इसके अलावे अहले सुबह से ही उक्त मोड़ पर हर दिन बालू से लदे ट्रैक्टरो का जमावड़ा भी इस परेशानी को और बढ़ा देता है । डीएवी स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाने वाले अभिभावकगण क्रमशः रंजन कुमार, असीम मंडल, मीठू भगत, धनराज मड़ैया एवं अमरजीत भगत जैसे अभिभावकों ने बताया कि उक्त सड़क पर उड़ती धूल व सड़कों की दयनीय स्थिति के कारण बच्चों के स्कूल आने व जाने में काफी परेशानी होती है ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!