Search

August 31, 2026 10:47 pm

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल।

सानू कुमार

महेशपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार महेशपुर- देवपुर गांव निवासी राज मरांडी के खिलाफ थाना कांड संख्या 65/26 के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी कर ठगी के मामले में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज के बाद आरोपी फरार चल रहा था. जिसे महेशपुर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. सोमवार को आरोपी का स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया गया.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!