Search

February 12, 2026 6:18 pm

अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन ने आज माध्यमिक परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित पाई गई।

सुधीर सिन्हा


गिरिडीह। दिनांक 07.02.2026 को  अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन (भा.प्र.से.) द्वारा माध्यमिक परीक्षा के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में +2 उच्च विद्यालय, धनवार एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, अरखांगो, धनवार स्थित परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर परीक्षा संचालन की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था, कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन, केन्द्र अधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों की उपस्थिति, वीक्षक व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जाँच की गई। सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई। सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अनुमंडल प्रशासन द्वारा सभी अभिभावकों एवं आमजनों से अपील की गई है कि परीक्षा केन्द्रों के समीप अनावश्यक रूप से भीड़ एकत्र न करें तथा परीक्षा की गरिमा एवं शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

img 20260207 wa00268492592025555930971
img 20260207 wa00257489063642750878804

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर