Search

April 22, 2026 5:03 pm

रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में संयुक्त फ्लैग मार्च

पाकुड़। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिले की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में मालपहाड़ी ओपी एवं मुफस्सिल थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया। मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार एवं मालपहाड़ी ओपी प्रभारी राहुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में निकाले गए इस बाइक फ्लैग मार्च में पुलिस बल ने क्षेत्र का भ्रमण कर आम लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही सभी अखाड़ा दलों को शोभा यात्रा शांतिपूर्वक निकालने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने असामाजिक तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी तरह की हुड़दंग या अशांति फैलाने की कोशिश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिलजुलकर पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!