Search

October 23, 2026 3:38 pm

आपसी भाईचारा और सौहाद्र पूर्ण माहौल में मनाए रामनवमी का त्योहार, पुलिस अधीक्षक।

पाकुड़ पुलिस ने की जिले वासियों से अपील।

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर,अभद्रता की तो होगी कार्रवाई।

सतनाम सिंह

पाकुड़। रामनवमी त्योहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक पाकुड़ ने जिले वासियों से अपील की है कि रामनवमी का त्योहार आपसी भाईचारा और सौहाद्र पूर्ण वातावरण में आपसी तालमेल और भाईचारा के साथ मनाएं । कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे कि पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़े। उन्होंने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा है कि रामनवमी पर्व के अवसर पर किसी भी प्रकार के धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले संगीत अथवा गाना, ठेस पहुंचाने वाले संदेश और अप्रमाणित जानकारी ,भ्रामक मैसेज, तस्वीर, वीडियो आदि सोशल मीडिया, फेसबुक ,ट्विटर, इंस्टाग्राम ,युटुब ,व्हाट्सएप पर पोस्ट अपलोड या शेयर ना करें । जिससे की विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो ?पाकुड़ पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी और पैनी नजर रखे हुए हैं । उल्लंघन करने वाले लोगों के साथ विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। पाकुड़ पुलिस जिले के आम लोगों से अपील करती है कि सामाजिक सौहार्द शांति व्यवस्था कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें । किसी भी प्रकार की विवाद में ना फसे। यदि कहीं कोई ऐसी घटना दुर्घटना घटती है तो इसकी तुरंत सूचना नजदीकी थाने या ओपी में दे । यदि आवश्यकता पड़े तो पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के मोबाइल नंबर 94 31 13 7400, पुलिस उपाधीक्षक 870 9116044, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ 96315 10499 एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महेशपुर 8210100160 पर विषम स्थिति में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!