Search

June 21, 2026 8:30 pm

पुलिस अधीक्षक ने किया पाकुड़िया थाना का निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बजरंग पंडित

पाकुड़िया पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शनिवार को पाकुड़िया थाना का निरीक्षण कर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई एवं बागवानी का भी अवलोकन किया । एसपी ने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश दिया ।वही एसपी ने नियमित रूप से एन्टी क्राइम वाहन चेंकिग करने, किसी भी प्रकार का गैरकानूनी कार्य पर नकेल कसने व फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया ।मौके पर एसआई बिरसा मुंडा , सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!