यासिर अराफ़ात
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना अंतर्गत रहसपुर पंचायत में 32- 33 साल के युवक बबलू ने गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार की सुबह करीब 7:00 के आसपास की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बबलू चाय दुकान में अहले सुबह चाय पीने के लिए जाता है. चाय पीने के पश्चात अपना घर लौटता है. घर लौटने के कुछ ही देर बाद कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ उसका शव देखकर घर के लोग तथा आसपास के लोग जमा हो जाते हैं. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मुफस्सिल थाना को दी जाती है. मुफस्सिल थाना की पुलिस टीम थाना प्रभारी संजीव कुमार झा के नेतृत्व में बबलू के घर पहुंच कर शव को अपने हिरासत में लेते हुए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के पश्चात जैसे ही उसका शव गांव पहुंचता है बबलू के शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट जाती है. कुछ ही क्षणों के बाद गांव के ही कब्रिस्तान में उसे मुस्लिम रीति रिवाज के साथ दफन कर दिया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार बबलू अपने पीछे अपनी पत्नी समेत दो बच्चे छोड़ गए. बबलू का बड़ा बेटा करीब 21 साल का और छोटा बेटा करीब 17 साल का बताया जा रहा है. दोनों बेटे परिवार के सहयोग के लिए मजदूरी का काम करते हैं. उपरोक्त सारी जानकारी पंचायत के मुखिया द्वारा दी गई.





