Search

February 4, 2026 8:00 pm

मनरेगा खत्म करने की साजिश नहीं होगी कामयाब: तनवीर

रहसपुर पहुंचे डॉ. तनवीर आलम, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, मनरेगा और एसआईआर पर ग्रामीणों को किया जागरूक

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के रहसपुर गांव स्थित हाई स्कूल मैदान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव डॉ. तनवीर आलम ने दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और यथासंभव समाधान का भरोसा दिलाया।बैठक के दौरान डॉ. तनवीर आलम ने एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मतदाता सूची से किसी भी योग्य नागरिक का नाम नहीं कटे, इसके लिए सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की।डॉ. आलम ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने और इसे समाप्त करने की कथित साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और ग्रामीण जनता की आजीविका का मजबूत आधार है। इसे कमजोर करना या समाप्त करना जनविरोधी कदम होगा। कांग्रेस पार्टी मनरेगा की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी।बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, जिला सचिव सेलिम हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, युवा महासचिव तस्लीम आरिफ, रामविलास महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, मीरजहां विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि मोरफुल, एम. मोहम्मद सिराजुद्दीन, नसीम आलम, लड्डू शेख सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

img 20260131 wa00337752459565770431530
img 20260131 wa00343209003186945786294

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर