राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): सरकार की नीतियों के खिलाफ टेट सफल सहायक अध्यापकों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। हाथकाठी स्थित प्राथमिके विद्यालय में सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ सिंह ने कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर गई है।सरकार वार्ता के अनुरूप टेट सफल अध्यापकों की मांगों को पांच वर्ष तक लटकाने का कार्य किया। हमारा एक ही मांग है कि समान वेतनमान। जबकि हम सभी अहर्ताओं को पूरा कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार हमारी मांगो को अनसुना कर रही है।इसलिए प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आज शिक्षक दिवस के अवसर पर काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे है। आगामी सात सितंबर को राज्य के शिक्षा मंत्री के खिलाफ आंदोलन में हिरणपुर प्रखंड से काफी संख्या में सहायक अध्यापक भाग लेंगे।





